Bihar Bhumi Guide

बिहार की ज़मीन का रिकॉर्ड — जमाबंदी, खतियान, दाखिल-खारिज — घर बैठे कैसे देखें, स्टेप-बाय-स्टेप हिंदी में।

⚠ ध्यान दें: बिहार भूमि के आधिकारिक रिकॉर्ड biharbhumi.bihar.gov.in पर पूरी तरह मुफ़्त हैं। इसके लिए किसी को कोई पैसा न दें और किसी दलाल पर भरोसा न करें।

बिहार भूमि क्या है?

बिहार भूमि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का आधिकारिक पोर्टल है — biharbhumi.bihar.gov.in। इस पोर्टल पर जमाबंदी, खतियान, दाखिल-खारिज, एलपीसी और भू-लगान से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है।

बिहार भूमि पोर्टल पर क्या-क्या जानकारी मिलती है?

दस्तावेज़ का नामविवरण
जमाबंदी पंजीइसमें रैयत का नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या, रकबा और लगान की जानकारी होती है।
खतियानइसमें भूमि के स्वामित्व, खाता और खेसरा का पूरा ब्योरा होता है।
दाखिल-खारिजइसमें बिक्री, विरासत या उपहार के बाद मालिकाना हक बदलने का रिकॉर्ड होता है।
एलपीसीयह भूमि पर कब्जे और लगान भुगतान का प्रमाण पत्र है।
भू-लगानइसमें भूमि पर देय लगान और उसके भुगतान की जानकारी होती है।
भू-नक्शाइसमें मौजे के नक्शे पर प्लॉट की सीमा और स्थान दिखता है।

बिहार भूमि का मुख्य उद्देश्य

  1. पारदर्शिता: जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को अॉनलाइन करके भ्रष्टाचार और धांधली पर रोक लगाना।
  2. सुगमता: किसानों, जमीन मालिकों और खरीदारों के लिए कभी भी, कहीं भी रिकॉर्ड उपलब्ध कराना।
  3. समय की बचत: सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की अनिवार्यता को समाप्त करना।
  4. विवाद समाधान: स्पष्ट डिजिटल रिकॉर्ड होने से जमीनी विवादों को कम करना।
  5. डिजिटल इंडिया: डिजिटल इंडिया मिशन के तहत बिहार के राजस्व रिकॉर्ड को अॉनलाइन लाना।

लोकप्रिय सेवाएँ

जमाबंदी पंजी
अपनी जमाबंदी ऑनलाइन देखें।

दाखिल-खारिज (म्यूटेशन)
ज़मीन के नाम बदलने की प्रक्रिया।

एलपीसी
भूमि कब्ज़ा प्रमाण पत्र के बारे में।

भू-लगान
अपनी लगान ऑनलाइन जमा करें।

परिमार्जन प्लस
रिकॉर्ड में गलती सुधारें।

भू नक्शा
अपने मौजे का नक्शा देखें।

जमाबंदी कैसे देखें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

नीचे दिए गए 6 स्टेप्स में बिहार भूमि पोर्टल से जमाबंदी देखने का पूरा तरीका समझाया गया है। हर स्टेप के साथ उस स्टेप का स्क्रीनशॉट और कैप्शन दिया गया है।

नोट: हर स्टेप के नीचे उसका असली स्क्रीनशॉट दिया गया है — कोई भी स्क्रीनशॉट AI से नहीं बनाया गया है।

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल खोलें

अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में https://biharbhumi.bihar.gov.in खोलें। मुख्य पृष्ठ पर ऊपर बिहार सरकार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग लिखा दिखेगा। यही आधिकारिक पोर्टल है — किसी और वेबसाइट से अपना रिकॉर्ड न देखें।

बिहार भूमि आधिकारिक पोर्टल का होमपेज

कैप्शन: बिहार भूमि पोर्टल का मुख्य पृष्ठ — ऊपर बिहार सरकार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग लिखा है और नीचे सेवाओं के बटन दिखते हैं।

स्टेप 2: “जमाबंदी पंजी देखें” का विकल्प चुनें

मुख्य पृष्ठ पर नीचे दिए गए नीले बटनों में “जमाबंदी पंजी देखें” पर क्लिक करें। यह आपको पंजी-II प्रतिवेदन वाले फॉर्म पर ले जाएगा, जहाँ से जमाबंदी देखी जाती है।

जमाबंदी पंजी देखें का विकल्प

कैप्शन: बिहार भूमि पोर्टल पर जमाबंदी पंजी देखें का विकल्प — मुख्य पृष्ठ पर नीले बटनों में यह विकल्प दिखता है।

स्टेप 3: जिला चुनें

पंजी-II प्रतिवेदन फॉर्म में सबसे पहले अपना जिला चुनें। सूची में बिहार के सभी 38 जिले हैं। जिला चुनते ही अंचल की सूची खुल जाती है।

पंजी-II प्रतिवेदन में जिला चुनें

कैप्शन: जमाबंदी पंजी फॉर्म में जिला चुनने का विकल्प — सबसे पहले अपना जिला चुनें।

स्टेप 4: अंचल, हल्का और मौजा चुनें

अब अपना अंचल चुनें और Proceed पर क्लिक करें। इसके बाद हल्का चुनें — जैसे पटना सदर में कंकड़बाग, बांकीपुर, मीठापुर और राजापुर हल्के हैं। हल्का चुनते ही मौजा की सूची खुल जाती है, उसमें से अपना मौजा चुनें। अगर हल्का पता न हो, तो “Know your Halka” बटन से पता करें।

अंचल, हल्का और मौजा चुनें

कैप्शन: जमाबंदी फॉर्म में अंचल, हल्का और मौजा चुनने का विकल्प — अंचल चुनकर Proceed करें, फिर हल्का और मौजा चुनें।

स्टेप 5: रैयत नाम, खाता संख्या या खेसरा संख्या से खोजें

मौजा चुनने के बाद खोज का तरीका चुनें — रैयत का नाम, खाता संख्या, खेसरा (प्लाट) संख्या या जमाबंदी संख्या। जानकारी भरें, सुरक्षा कोड (जैसे 2 + 3 = 5) भरें और Search बटन पर क्लिक करें।

रैयत नाम, खाता संख्या या खेसरा संख्या से खोजें

कैप्शन: जमाबंदी खोजने के लिए रैयत नाम, खाता संख्या और खेसरा संख्या के विकल्प — कोई एक जानकारी भरकर सुरक्षा कोड के साथ खोजें।

स्टेप 6: जमाबंदी रिकॉर्ड में क्या-क्या देखें

खुली हुई जमाबंदी में ये जानकारी ध्यान से देखें और अपने कागज़ों से मिलाएँ: रैयत का नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या, रकबा और लगान। नाम की स्पेलिंग, खाता-खेसरा और रकबा सही होना चाहिए। कोई गलती दिखे, तो परिमार्जन पोर्टल (parimarjan.bihar.gov.in) पर सुधार के लिए आवेदन करें — इसके लिए अंचल कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं है।

जिला-अंचल-हल्का-मौजा चुनने के बाद खोजें; रिकॉर्ड में नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान देखें

कैप्शन: जिला-अंचल-हल्का-मौजा चुनने के बाद खोज के लिए तैयार फॉर्म है (पटना / अथमलगोला / BAHADURPUR / बहादुपुर-99 चुना हुआ) — यह किसी व्यक्ति का जमाबंदी रिकॉर्ड नहीं है; खोजने के बाद रिकॉर्ड में नाम, खाता, खेसरा, रकबा

और लगान देखें।

⚠ महत्वपूर्ण चेतावनी: यह अॉनलाइन रिकॉर्ड केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। बैंक लोन, कोर्ट केस या बिक्री जैसे कानूनी कामों के लिए प्रमाणित प्रति (Certified Copy) लेनी होगी, जो संबंधित अंचल कार्यालय से मिलती है।

बिहार के 38 जिले

बिहार के सभी 38 जिलों की जमाबंदी इसी पोर्टल पर देखी जा सकती है। अपना जिला चुनें और ऊपर दिए गए स्टेप्स से अपना रिकॉर्ड देखें।

  • अररिया
  • अरवल
  • औरंगाबाद
  • बाँका
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • भोजपुर
  • बक्सर
  • दरभंगा
  • पूर्वी चंपारण
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • कैमूर
  • कटिहार
  • खगड़िया
  • किशनगंज
  • लखीसराय
  • मधुबनी
  • मधेपुरा
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • नालंदा
  • नवादा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • रोहतास
  • सहरसा
  • समस्तीपुर
  • सारण
  • शेखपुरा
  • शिवहर
  • सीतामढ़ी
  • सीवान
  • सुपौल
  • वैशाली
  • पश्चिमी चंपारण

ताज़ा गाइड्स

नए गाइड प्रकाशित होते ही यहाँ दिखेंगे।

बिहार भूमि के प्रमुख लाभ

  1. समय और धन की बचत: अब अंचल कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और बिचौलियों को पैसे नहीं देने पड़ते।
  2. पारदर्शिता और विश्वसनीयता: डिजिटल रिकॉर्ड होने से रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गुंजाइश कम रहती है।
  3. बैंक लोन में सहायक: जमाबंदी और खतियान से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और कृषि ऋण लेना आसान होता है।
  4. दूर रहने वालों के लिए सुविधा: बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी घर बैठे अपना भूमि रिकॉर्ड देख सकते हैं।
  5. विवाद निवारण: स्वामित्व, रकबा और लगान की स्पष्ट जानकारी से पारिवारिक और पड़ोसियों से होने वाले जमीनी विवाद कम होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जमाबंदी देखने के लिए क्या चाहिए?

जिला, अंचल, हल्का और मौजा की जानकारी चाहिए, साथ में रैयत का नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या या जमाबंदी संख्या में से कोई एक जानकारी चाहिए।

क्या जमाबंदी देखना मुफ़्त है?

हाँ, आधिकारिक पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर जमाबंदी देखना मुफ़्त है।

रिकॉर्ड में गलती हो तो क्या करें?

परिमार्जन पोर्टल (parimarjan.bihar.gov.in) पर सुधार के लिए आवेदन करें। इसके लिए अंचल कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं है।

क्या यह सरकारी वेबसाइट है?

नहीं, यह एक स्वतंत्र हिंदी गाइड है। आधिकारिक रिकॉर्ड केवल biharbhumi.bihar.gov.in पर देखें।

ध्यान दें: यह सरकारी वेबसाइट नहीं है। यह एक स्वतंत्र गाइड है। आधिकारिक रिकॉर्ड के लिए हमेशा biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।